Home Law BNS BNSS CPC Education Government Jobs Latest Updates Contact

प्रॉपर्टी डीलर कैसे बनें । प्रॉपर्टी डीलर कैसे कमाता है

In-Article AdSense Slot

आज का इस पोस्ट में हमलोग पूरा समझेंगे की प्रॉपर्टी डीलर कैसे बना जाएगा। इसका क्या क्या कानूनी प्रक्रिया है? प्रॉपर्टी डीलर का लाइसेंस कैसे लिया जाएगा? प्रॉपर्टी डीलर अपना काम कैसे करता है? यह सभी बात को आज के इस पोस्ट में हमलोग विस्तार से समझेंगे। प्रॉपर्टी डीलर एक ऐसा कार्य है जिसमें आप बिना पैसा लगाए लाखों, करोड़ों रुपया प्रति महीना कमा सकते हैं। आज के समय में प्रॉपर्टी डीलर का डिमांड भी काफी ज्यादा है।

Property Dealer

प्रॉपर्टी डीलर क्या हैं | what is property dealer

कोई भी प्रॉपर्टी को खरीदने और बेचने का बीच का माध्यम को प्रॉपर्टी डीलर कहते हैं। प्रॉपर्टी डीलर प्रॉपर्टी को खरीदने वाले व्यक्ति और प्रॉपर्टी बेचने वाले व्यक्ति से बात करता है। प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने वाले के बिच प्रॉपर्टी डीलर एक कड़ी के समान काम करता हैं। भारत में प्रॉपर्टी डीलर बनने के लिए RERA (Real Estate Regulatory Authority) में रजिस्टर्ड करना अनिवार्य है। बिना RERA में रजिस्टर्ड किये कोई व्यक्ति प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का व्यवसाय नहीं कर सकता हैं। RERA में रजिस्टर्ड करने के बाद आपको प्रॉपर्टी डीलर बनने का लाईसेंस जारी किया जाएगा और आप प्रॉपर्टी खरीद बिक्री का व्यवसाय कर पाएंगे। सभी राज्य में RERA का वेबसाईट अलग-अलग हैं । आप जिस राज्य से हैं आपको उसी राज्य से संबंधित RERA का वेबसाईट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

RERA क्या है |What is RERA

RERA राज्य सरकार का एक वेबसाईट हैं जिसके माध्यम से प्रॉपर्टी संबंधित समस्या और इसका संपूर्ण कार्य प्रणाली को नियंत्रित किया जाता हैं। प्रॉपर्टी डीलर बनने के लिए भी इसी वेबसाइट के द्वारा रजिस्ट्रेशन और आवेदन किया जाता हैं। आवेदन फार्म पूर्ण होने के पश्चात संबंधित व्यक्ति को RERA द्वारा लाइसेंस जारी किया जाता हैं। यदी कोई प्रॉपर्टी डीलर नियम पुर्वक कार्य नहीं करता हैं तो उस प्रॉपर्टी डीलर का शिकायत भी RERA के वेबसाइट द्वारा किया जा सकता हैं। RERA का कार्य सिर्फ प्रॉपर्टी डीलर का रजिस्ट्रेशन करना ही नहीं है , इसके साथ साथ और भी कई तरह का रजिस्ट्रेशन RERA के माध्यम से किया जाता हैं जिसके बारे में हमलोगों किसी दूसरे पोस्ट में चर्चा करेंगे।

प्रॉपर्टी डीलर कैसे बनें | How to become a property dealer

प्रॉपर्टी डीलर बनने के लिए सबसे पहले आपको RERA पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। RERA पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके पास PAN CARD होना जरूरी है साथ ही साथ और भी कागजात जैसे:- निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, GST Number इत्यादि होना चाहिए। RERA पर रजिस्ट्रेशन दो चरणों में किया जाता हैं। पहले चरण में आपको नाम, मोबाइल नम्बर, पेन कार्ड, इमेल आईडी का जानकारी भरना होगा। इसके बाद आपका मोबाइल नंबर पर आपका ID or Password भेज दिया जाएगा। दूसरे चरण में आपको लॉग इन करके अपने बारे में पुरा व्यक्तिगत जानकारी भरके फार्म सबमिट करना होगा। ध्यान रहे एक बार फार्म भरने के बाद दुबारा आप सुधार नहीं कर सकते हैं। इसका आवेदन फीस लगभग दो हजार रुपये हैं।

प्रॉपर्टी डीलर कैसे कमाता है |How a property dealer earns

प्रॉपर्टी डीलर का मुख्य कार्य होता हैं प्रॉपर्टी खरीदने वाला और बेचने वाला का मदद करना और इसी से उसे कमाई होता हैं। चलिये इसको और आसान भाषा में समझते हैं; मान लीजिये कोई व्यक्ति A, एक प्रॉपर्टी, एक लाख रुपये में प्रॉपर्टी डीलर के द्वारा बेच रहा हैं। उसी प्रॉपर्टी को प्रॉपर्टी डीलर दो लाख में बेच कर एक लाख रुपये मुनाफा कमा सकता हैं। यहाँ पर प्रॉपर्टी बेचने वाला और प्रॉपर्टी डीलर के साथ एक लाख रुपये में प्रॉपर्टी देने का एक एग्रीमेंट भी तैयार किया जाएगा। साथ ही प्रॉपर्टी डीलर जो व्यक्ति को प्रॉपर्टी दो लाख रुपये में बेच रहा हैं उस व्यक्ति और प्रॉपर्टी डीलर के बिच एक एग्रीमेंट तैयार किया जाएगा। यानी कि प्रॉपर्टी डीलर बनने के लिए आपको कानून का बेसिक जानकारी होना बहुत जरुरी हैं।

अपना व्यवसाय को आगे कैसे करें | How to promote your business.

प्रॉपर्टी डीलर को ख़ास करके अच्छे कमाई करने के लिये अपना व्यवसाय का प्रचार-प्रसार ज्यादा करने का जरुरत होता हैं। यदी आप सोचते हैं कि सिर्फ प्रॉपर्टी डीलर का लाईसेंस मिलने से मेरा कमाई प्रारंभ हो जाएगा तो आप गलत हैं। सबसे पहले आपको अपना मजबूत फील्ड बनाना होगा ताकि आपको ज्यादा व्यक्ति जाने। आपके उपर ज्यादा व्यक्ति भरोसा करें। साथ ही साथ आपको अपना व्यवसाय को आगे बढ़ाने में जो तरीका आपको दिखें और पसंद हो उसका भरपुर उपयोग जरुर करें। एक सफल प्रॉपर्टी डीलर बनने के लिए आपके जो सबसे अच्छा होना चाहिए वो हैं काबिलियत। आपको अपना जान पहचान और विश्वास ज्यादा मजबूत करना होगा। यहाँ पर मैं अपना विवेक के अनुसार से जानकारी दिया हूँ । आप इसके अलावा और कुछ उपाय ढूंढ सकतें है जिससे आपका व्यवसाय आगे हो सके।

Footer Article AdSense Slot

Send Quick Message

Name

Email *

Message *

Search This Blog

Add area

Most Recent

8/recent/post-list

About Me

Duis autem vel eum iriure dolor in hendrerit in vulputate velit esse molestie consequat, vel illum dolore eu feugiat nulla facilisis at vero eros et accumsan et iusto odio dignissim qui blandit praesent luptatum zzril delenit augue duis.
Read More