Home Law BNS BNSS CPC Education Government Jobs Latest Updates Contact

जमीन का फर्जी केवाला को रद्द कैसे करें

In-Article AdSense Slot

आज के इस पोस्ट में हमलोग बात करेंगे यदि आपका जमीन का कोई व्यक्ति फर्जी तरीके से केवाला करवा लिया है तो ऐसी परिस्थिति में आप को कौन-कौन सा कदम उठाना चाहिए ताकि उसका केवाला रद्द हो जाए साथ ही साथ जो व्यक्ति फर्जी केवला करवाया है उसे सजा भी मिल जाए । इसी के बारे में हमलोग स्टेप बाय स्टेप इस पोस्ट में बात करेंगे।

फर्जी केवाला को कैसे रोके

जो व्यक्ति आपका जमीन का फर्जी केवाला किया है, यदि वह व्यक्ति दाखिल खारिज नहीं करवाया है तो ऐसी परिस्थिति में आपको दाखिल खारिज करने से उसे रोकना होगा। इसके लिए आप एक आवेदन अपना जिला के कलेक्टर को देंगे जिस आवेदन का विषय होगा जमीन का फर्जी कागजात तैयार करने के संबंध में और जिला कलेक्टर को आवेदन देकर उसका एक रिसीविंग आप अपना सीओ कार्यालय में जमा करेंगे। इससे वह जमीन का दाखिल खारिज नहीं हो पाएगा साथ ही साथ इसका एक प्रति अपना रजिस्ट्री कार्यालय में भी जमा करें।

प्रॉपर्टी का फर्जी कागजात तैयार कर कोर्ट में केस दर्ज किया- कानूनी उपाय

जमीन पर कब्ज़ा करें

आपका जिस जमीन का फर्जी कागजात तैयार किया गया है उस जमीन पर आपको अपना कब्जा जमाए रखना है। जो व्यक्ति आपका जमीन का फर्जी कागजात तैयार किया है, वह व्यक्ति को कब्जा करने आपको बिल्कुल भी नहीं देना है। यदि वह व्यक्ति आपसे जमीन खाली करने कहता हैं यानी कि आपको उस जमीन से हटाने का प्रयास करता है तो ऐसी परिस्थिति में आप प्रशासन का मदद ले सकते हैं। यदी आपके साथ जोड़ जबर्दस्ती किया जाता है तो आप बल का भी उपयोग कर सकते हैं। यदि आप अपना घर से कहीं और चले गए हैं और आपका अनुपस्थिति का फायदा उठाकर फर्जी केवाला करने वाला व्यक्ति उस जमीन पर कब्जा करता है तो ऐसे में आप अपना बल का प्रयोग करके उसे खाली भी करवा सकते हैं लेकिन यहां आपको रीजनेबल बल का प्रयोग करना होगा।

धोखाधड़ी का मुकदमा करें

जो व्यक्ति आपका जमीन का फर्जी तरीके से कागजात तैयार किया है उस व्यक्ति पर आप फर्जीवाड़ा / धोखाधड़ी का मुकदमा कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपना प्रॉपर्टी का कागजात को अपडेट करना होगा। यदि आपका वह प्रॉपर्टी है तो आपके पास केवाला तो जरूर होगा। इसके साथ ही आप अपना लगान रसीद को भी अपडेट कर ले साथ ही वह व्यक्ति जो फर्जी केवाला किया है उस केवाला एक प्रति लेकर आप उस व्यक्ति के विरुद्ध धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा कर सकते हैं। यदि मुकदमा आप जीत जाते हैं, तो कोर्ट के द्वारा दिया गया केस का प्रमाणित प्रति को आप रजिस्ट्री कार्यालय में देकर फर्जी रजिस्ट्री को कैंसिल करवा सकते हैं।

Footer Article AdSense Slot

Send Quick Message

Name

Email *

Message *

Search This Blog

Add area

Most Recent

8/recent/post-list

About Me

Duis autem vel eum iriure dolor in hendrerit in vulputate velit esse molestie consequat, vel illum dolore eu feugiat nulla facilisis at vero eros et accumsan et iusto odio dignissim qui blandit praesent luptatum zzril delenit augue duis.
Read More